नरपतगंज थाना परिसर में चार हजार लीटर विदेशी शराब का किया विनष्टीकरण

अररिया,01 जून(हि.स.)।

नरपतगंज पुलिस और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना परिसर में जब्त 4 हजार लीटर विदेशी शराब को विनष्ट किया। सोमवार को उत्पाद विभाग और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढे खोदकर विभिन्न मामलों में जब्त शराब को नष्ट किया गया।इस दौरान पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न कराई गई।

जानकारी के अनुसार नरपतगंज थाना में दर्ज विभिन्न छह कांडों में जब्त की गई विदेशी शराब को नष्ट किया गया।शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए इन अवैध मदिरा भंडारों को लंबे समय से सुरक्षित रखा गया था, निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनके विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। थाना परिसर में जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदे गए, जिसके बाद शराब की बोतलों को एक-एक कर तोड़ते हुए नष्ट किया गया।पूरी कार्रवाई को देखने के लिए थाना परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी रही।

   

सम्बंधित खबर