वरिष्ठ तृणमूल नेता आलोक चक्रवर्ती ने मेयर पद से दिया इस्तीफा
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
सिलीगुड़ी, 19 जून (हि. स.)। सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को मेयर पद से गौतम देव के इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद अब पार्टी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता आलोक चक्रवर्ती ने भी तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, आलोक चक्रवर्ती ने शुक्रवार दोपहर अपना इस्तीफा दार्जिलिंग जिला (समतल) तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कुंतल रॉय को भेज दिया। कुछ ही घंटों के भीतर पार्टी के दो शीर्ष नेताओं के इस तरह अचानक हटने से सिलीगुड़ी की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
आलोक चक्रवर्ती लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में ‘राज्य सचिव’ जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे है। इसके अलावा, उत्तर बंगाल में पार्टी के श्रमिक संगठन की कमान भी लंबे समय तक उनके हाथों में रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले और अनुभवी नेता के इस फैसले से सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस की जमीनी पकड़ कमजोर हो सकती है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, जिससे अटकलों का दौर जारी है।

