पुरमंडल के दुर्गम गांवों में सेवा भारतीय दल ने बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान की
- Admin Admin
- Sep 07, 2025
जम्मू,, 7 सितंबर (हि.स.)।
सेवा भारतीय दल ने पुरमंडल के दुर्गम गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। यह राहत कार्य उत्तरबहनी तीर्थ सेवा न्यास के बैनर तले चल रहा है।
स्थानीय युवा भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर घर-घर जाकर जरूरतमंदों तक राशन, गैस के चूल्हे, सिलेंडर, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान पहुंचा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और उन्हें संकट के समय राहत पहुँचाना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता



