शाहपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

शाहपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 700 स्वयंसेवकों ने लिया भाग2शाहपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 700 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

भीलवाड़ा, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शाहपुरा तहसील में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें 700 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शहर के मुख्य मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संघ के स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।

पथ संचलन का शुभारंभ शाहपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ। संचलन का मार्ग शहर के बस स्टैंड, वेलकम होटल, कलिंजरी गेट, फुलिया गेट, मुख्य बाजार और अन्य प्रमुख स्थलों से होकर गुजरा। इसके बाद संचलन वापस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाप्त हुआ।

पथ संचलन के दौरान रामनिवास धाम, त्रिमूर्ति स्मारक, और बालाजी की छतरी जैसे प्रमुख स्थलों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर संघ के स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस आयोजन को लेकर शहर में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्य बाजार में संचलन के मार्ग पर कारपेट बिछाए गए और जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा।

संचलन में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शाहपुरा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी।

एएसपी राजेश आर्य की अगुवाई में शाहपुरा और आसपास के थानों का पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। नगर परिषद शाहपुरा ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर में सजावट और अन्य व्यवस्थाएं कीं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक कन्हैयालाल वर्मा ने बताया कि संचलन का मार्ग शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मूलचंद

   

सम्बंधित खबर