यूपी के आगरा में बनेगा शिवाजी महाराज का स्मारक

मुंबई, 10 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने उत्तर प्रदेश के आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का एक भव्य स्मारक बनाने की घोषणा बजट में की है। ये नया स्मारक आगरा में उसी जगह बनेगा,जहां पर औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को कारागाह में रखा था।

वित्त मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के संगमेश्वर में छत्रपति संभाजी महाराज का स्मारक बनाया जाएगा। दादर के इंदु मिल में बन रहे बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल भी जल्द पूरा होगा। मुंबई में बन रहे बालासाहेब ठाकरे स्मारक के दूसरे चरण के लिए220 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की100वीं जयंती पर उनके नाम पर भी एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र को ग्रोथ हब के रूप में लगातार विकसित किया जा रहा है। 2047एमएमआर की अर्थव्यवस्था1.5लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का85%काम पूरा हो गया है। इस एयरपोर्ट में विमानों की आवाजाही का काम15मई से शुरु होने की उम्मीद है। पालघर जिले में स्थित वधावन पोर्ट2030तक चालू हो जाएगा। मुंबई के लिए तीसरा एयरपोर्ट वधावन बंदरगाह के पास बनाने का भी प्रस्ताव है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन भी इसी बंदरगाह के करीब बनाया जाएगा। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। शिरडी एयरपोर्ट पर जल्द ही रात में विमान उतारने की सुविधा शुरू की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि नवी मुंबई में250एकड़ भूमि पर न्यू इनोवेशन सिटी का निर्माण किया जाएगा। नवी मुंबई और ठाणे के बीच एक एलिवेटेड रोड का भी निर्माण किया जाएगा।गेटवे के पास चलने वाली लकड़ी से बने नौकाओं को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। इसके लिए सरकार फाइनेंस स्कीम पेश करेगी।वित्त मंत्री ने एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए“महाराष्ट्र राज्य निर्यात प्रोत्साहन नीति-2023”की घोषणा की है। इसके तहतराज्य में37विशेष आर्थिक क्षेत्र, 8कृषि निर्यात क्षेत्र और27निर्यातोन्मुख औद्योगिक पार्क स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में देश के कुल निर्यात में राज्य का योगदान बढ़कर15.4प्रतिशत हो गया है। वर्ष2023-24में कुल5,56,379करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया। वर्ष2024-25में नवंबर2024तक कुल3,58,439करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया है।

घाटे का बजट

2025-26में45हजार891करोड़ राजस्व घाटे का अनुमान

राजस्व जमा :-5लाख60हजार964करोड़

राजस्व खर्च :-6लाख6हजार855करोड़

घाटा :-45,891करोड़

राजकोषीय घाटा :-1,36,234करोड़

बजट का कुल आकार :-07लाख20हजार

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

   

सम्बंधित खबर