धूमधाम से निकली बोल बम कांवरिया संघ की शोभा यात्रा

धूमधाम से निकल गई बोल बम कांवरिया संघ की शोभा यात्राधूमधाम से निकल गई बोल बम कांवरिया संघ की शोभा यात्राधूमधाम से निकल गई बोल बम कांवरिया संघ की शोभा यात्राधूमधाम से निकल गई बोल बम कांवरिया संघ की शोभा यात्राधूमधाम से निकल गई बोल बम कांवरिया संघ की शोभा यात्रा

जौनपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। श्रावण मास में भगवान शिव की कांवड़ शोभा यात्रा बुधवार को बोल बम कांवरिया संघ जौनपुर द्वारा निकाली गई। शोभायात्रा में सर्वप्रथम हनुमान घाट स्थित चौरा माता मंदिर पर बोल बम कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजा- अर्चना की ।

इसके पश्चात एसपी सिटी बृजेश कुमार ने नारियल फोड़कर यात्रा के शुभारंभ की घोषणा की। तत्पश्चात कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को आरंभ कराया। भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा में घोड़ा, डीजे एवं भगवान शिव की भव्य झांकियां, 12 ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ,नगर के विभिन्न स्थानों से आई प्रमुख झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, सुत्तहट्टी बाजार से होते हुए भंडारी स्टेशन पहुंची जहां से फरक्का ट्रेन से कांवरियों की रवानगी हुई। कांवरियों की शोभा यात्रा पर महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू ने कहा कि श्रावण मास में पूरा वातावरण भगवान शिव के रंग में रंग जाता है। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। इनके पूजन से राष्ट्र धर्म और समाज का कल्याण होता है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव / शरद चंद्र बाजपेयी / Siyaram Pandey

   

सम्बंधित खबर