हिसार : सुंदर कांड पाठ के गुणगान से भगवान श्री राम होते प्रसन्न

भाजपा जिला कार्यालय में सुंदर कांड का आयोजन, महत्व पर डाला प्रकाश

हिसार, 20 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश में तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनने के उपलक्ष्य में प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि के लिए भाजपा जिला कार्यालय में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें श्री हनुमान बुधला संत मंदिर की टीम ने भगवान श्री राम एवं वीर बजरंग बलि की स्तुति की।

भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम में श्री हनुमान बुद्धला संत मंदिर से सुभाष आहुजा, टीनू, राजकुमार सेहतिया एवं प्रेम असीजा ने सुंंदर कांड पाठ व बाबा का गुणगान करते हुए पार्टीजनों एवं अन्य श्रद्धालुओं को इसके महत्व से अवगत करवाया। उन्होेंने कहा कि सुंदर कांड पाठ के गुणगान, मनन व चिंतन से भगवान श्री राम प्रसन्न होते हैं और वीर बजरंग बलि की कृपा बरसती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने पार्टी की ओर से किए गए सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश में सुख समृद्धि के लिए कृतसंकल्प है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याकारी नीतियों के साथ-साथ धर्म से भी जुड़े रहें और धर्म का प्रचार-प्रसार करें क्योंकि धर्म व्यक्ति के जीवन में बहुत जरूरी है।

भाजपा विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से महामंत्री आशीष जोशी, उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, संजीव रेवड़ी, रणधीर सिंह धीरू, सचिव डॉ. वैभव बिदानी, रवि सैनी, प्रवीन जैन, मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा, रविंद्र रॉकी, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, रामफल नैन, महेंद्र सिंह पानू, सतपाल शर्मा, मीनू भुटानी, अनिल कैमरी, पवन शर्मा, कृष्ण सरसाना, ‎विक्रम कसनिया, राजेश ठकराल, अनूप धानक व मनदीप मलिक सहित अन्य भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर