हवन-यज्ञ व महाभंडारे के साथश्रीमद् देवी भागवत महापुराण का पारायण
- Admin Admin
- May 13, 2025

नैनीताल, 13 मई (हि.स.)। श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का मंगलवार को पारायण हो गया। इस अवसर पर व्यास देवेश शास्त्री ने कहा कि यह पुराण संकटों से मुक्ति व सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि वसुदेव द्वारा देवी भागवत का पारायण किए जाने के समय श्रीकृष्ण प्रसेनजित को ढूंढने निकले थे और वे संकट से मुक्त होकर सकुशल लौट आये थे। इस कथा से यह संदेश मिलता है कि इस पुराण के श्रवण से दरिद्र व्यक्ति धनवान, रोगी निरोग तथा पुत्रहीन स्त्री पुत्रवती हो सकती है।
आयोजन में आज प्रातः पूजन के उपरांत लोक कल्याण, जनहित, शांति और समृद्धि की कामना के साथ यज्ञ किया गया। इसके बाद सत्यनारायण कथा और महा भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभा के अध्यक्ष मनोज साह व महासचिव जगदीश बवाड़ी ने व्यास देवेश शास्त्री सहित सभी श्रद्धालुओं और धर्मपरायण लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अशोक साह, विमल चौधरी, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, हीरा सिंह, कैलाश बोरा, मिथिलेश पांडे, आनंद बिष्ट, हरीश पंत, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, भुवन बिष्ट, मुन्नी भट्ट, जया पालीवाल, सुमन साह, मोहित साह, भावना, पुष्पा बवाड़ी, केदार राठौर, खुशहाल कार्की, हरीश राणा, धर्मेंद्र शर्मा, दर्शन, मनोज साह, गोविंद सिंह, प्रो. ललित तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व मातृशक्ति उपस्थित रही।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी