महिला डिग्री काॅलेज में व्यक्तित्व विकास पर लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- Admin Admin
- Feb 07, 2025
![](/Content/PostImages/DssImages.png)
कठुआ 07 फरवरी (हि.स.)। महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में शिक्षा, संगीत और हिंदी विभागों ने सानस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास ष्वषय ध्यान केंद्रित करते हुए एक मिनी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य समग्र विकास को बढ़ावा देने में सांस्कृतिक विरासत के महत्व को उजागर करना था।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सावी बहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रचना के गर्मजोशी भरे स्वागत भाषण से हुई जिन्होंने समग्र शिक्षा में सांस्कृतिक शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जो सक्रिय रूप से विभिन्न प्रदर्शनों में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र की प्रसिद्ध गायिका डॉ. विभा भारती और संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेखा की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति थी। उनके प्रदर्शन ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
अपने संबोधन में प्रिंसिपल डॉ. सावी बहल ने आयोजन विभागों के प्रयासों की सराहना की और व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान की नींव है। यह न केवल हमारी परंपराओं को समृद्ध करती है बल्कि हमारे व्यक्तित्व को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का समापन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमारी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों और छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया