जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोनों तरफ से छोटे वाहन चल रहे

जम्मू, 9 अगस्त (हि.स.)। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज शुक्रवार को दोनों तरफ से खुला है। आज राजमार्ग पर दोनों तरफ से छोटे वाहन चल रहे हैं। बड़े वाहनों को फिलहाल रोककर रखा गया है। राजमार्ग पर जगह-जगह बड़े वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। आज बड़े वाहन जम्मू से श्रीनगर की ओर चलेंगे।

ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट रामबन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा के काफिले को देखते हुए बीच बीच में वाहनों को रोकना पड़ रहा है। इसके अलावा बड़े वाहनों को भी रामबन बीच बीच में छोड़ा जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि बडे वाहनों को श्रीनगर की ओर दापेहर बाद जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए बड़े वाहन चालकों को आदेश का इंतजार करना होगा। राजमार्ग पर ट्रैफिक की स्थिति का जायजा लेने के बाद बड़े वाहनों को चलने दिया जाएगा। श्रीनगर से जम्मू की ओर कोई भी बड़ा वाहन नहीं चलेगा। ऐसा ट्रैफिक पुलिस की एडवचाइजरी में कहा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर