मेट्रो ट्रेन की बोगी के नीचे से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
कोलकाता, 19 जून (हि. स.)। कोलकाता मेट्रो में शुक्रवार क ट्रेन के कोच से धुआं निकलने की घटना हुई, जिससे वहां मौजूद यात्री कुछ देर के लिए दहशत में आ गये। मेट्रो रैक की बागी के नीचे से धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही मेट्रो रवींद्र सरोवर स्टेशन पर प्रवेश किया बोगी के नीचे से धुआं निकलते देखा गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति से निपटने के लिए उक्त मेट्रो रैक को तुरंत खाली करा दिया गया। चालक दल ने मामले की जांच की। घटना के चलते कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा बाधित रही।
बताया जा रहा है कि लगभग 11 मिनट के बाद मेट्रो सेवा सामान्य हो गई। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं है कि मेट्रो में धुआं किस वजह से निकला।
--------------

