श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में उठा धुंआ, वायरल हुई अफवाह

मथुरा, 04 फरवरी(हि.स.)। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में मंगलवार को अचानक से धुआं उठता देख खलबली मच गई। लोगों को लगा कि आग लग गई है। सोशल मीडिया पर भी आग लगने की अफवाह वायरल होने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसमें स्थिति साफ हुई। मंदिर परिसर में नहीं बल्कि गौशाला की खाली पड़ी जमीन पर यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी।

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गौशाला है। इसके आसपास काफी खाली मैदान है। यहां लकड़ी पड़ी हुईं थीं। इसमें यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी। उसका धुआं उठ रहा था। जन्मभूमि परिसर में किसी भी तरह की आग की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

   

सम्बंधित खबर