288 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप जब्त

कटिहार, 02 जून (हि.स.)। जिले की बलरामपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बंगाल से पिकअप वैन में शराब लोड कर ला रहा था। पुलिस ने अवैध शराब के साथ पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बलरामपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पिकअप पर अवैध शराब लेकर बंगाल से बजरगांव चेक पोस्ट की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ बजरगांव चेक पोस्ट पर पहुंचकर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

इसी दौरान एक पिकअप सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। जब वाहन की विधिवत तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 288 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजित बरोई (उम्र 37 वर्ष), पिता- शशि मोहन बरोई, निवासी- दोखीन शांति नगर, थाना- भोक्ति नगर, जिला- न्यू जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर