
पानीपत, 03 जुलाई । पानीपत पुलिस ने समालखा क्षेत्र में 252.70 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत के मुरथल निवासी मोहित के रूप में है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम को उनकी टीम समालखा क्षेत्र में गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड स्थित पट्टीकल्याणा फ्लाई ओवर अंडर पास के पास थी। इसी दौरान सूचना मिली की मुरथल निवासी मोहित नशीला पदार्थ लेकर बेचने के लिए नेस्ले से पट्टीकल्याणा रोड पर पैदल आ रहा है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम नेस्ल पट्टीकल्याणा रोड पर पहुंची, सामने से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मोहित निवासी मुरथल खास सोनीपत के रूप में बताई है। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस की जेब से पॉलीथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 252.70 ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। वह अपनी नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए हेरोइन लाया था। पुलिस ने थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज शुक्रवार को आरोपी को न्यायलाय में पेश किया जहां जहा से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
---------------

