सोनभद्र में दुष्कर्म पीड़ित मुकबधिर किशोरी ने दिया मृत बच्चे को जन्म

सोनभद्र, 23 सितंबर (हि.स.)। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय मुकबधिर किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने मृत बच्चे का डीएनए सैम्पल सुरक्षित रखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लग गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने सोमवार को बताया कि एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय मूकबधिर पुत्री के साथ उसके पड़ोसी भागवत द्वारा अवैध संबंध बनाया गया है, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। उक्त घटना की जानकारी हमें दो—तीन दिन पहले पुत्री के पेट में दर्द होने के बाद हुआ। दो—तीन पहले पीड़िता के पेट में दर्द होने पर जब उसे डाक्टर को दिखाया गया,तब उसे जानकारी हुई।

सोमवार को ज़्यादा दर्द होने पर पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। राबर्ट्सगंज थाना पुलिस द्वारा मृत बच्चे के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाने के साथ ही उसका डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखा जा रहा है।

एएसपी श्री सिंह ने बताया की इस मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपी के गिरफ़्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर