सोनभद्र: डबल मर्डर केस में भतीजे सहित तीन गिरफ्तार

सोनभद्र, 18 अगस्त (हि.स.)। राबर्ट्सगंज शहर में एक हफ्ते पूर्व हुए पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार की मध्य रात एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी के तरफ से की गई फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर घायल हुए हैं, जबकी पुलिस की फायरिंग से मुख्य आरोपी घायल हुआ है। मुख्य आरोपी को जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। हत्या का मुख्य कारण ब्याज पर लेनेदेन की रकम है।

पुलिस अधिक्षक डा० यशवीर सिंह ने रविवार को बताया की एक हफ्ते पूर्व राबर्ट्सगंज शहर में राबर्ट्सगंज ब्रह्म नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह व उनकी पत्नी मंजू देवी की धारदार हथियार से कई वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पुलिस को 10:30 पर मिली थी, जिसके बाद फोरेंसिक टीम व विशेष टीम को जांच में लगाया गया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से डेढ़ लाख रूपये, कुछ गहना लाइसेंसी रिवाल्वर व लेनदेन का रजिस्टर उठा ले गए थे। जबकी कमरे में पड़ा रूपये 06 लाख वहीं पर रह गया था। इससे पुलिस को लगा की घटना का कारण लूट नहीं कुछ और है। आरोपी सीसीटीवी का बाॅक्स भी ले गए थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को देखने के बाद यह पता चला की आरोपी पल्सर बाइक से आये थे। उसके बाद पुलिस ने बजाज एजेंसी से पता किया तो पता चला की यह माॅडल डेढ़ साल पुराना है। फिर पुलिस टीम ने डेढ़ साल पहले उस माॅडल को खरिदने वाले कस्टमरों के बारे में जांच किया तो पता चला की मृतक के पत्नी के बहन का लड़का भी पल्सर खरिदा है। फिर पुलिस ने भतीजा ओर सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज का मिलान किया तो हुबहू उसी तरह की शरीर दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने परिजनों द्वारा जानकारी मिलने के बाद उसके गिरफ्तारी के लिए लग गई।

पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर शनिवार की रात्रि राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर मरकरी पुल के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी कुन्दन पटेल को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तभी उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे उप निरिक्षक कमल नयन दुबे घायल हो गए। पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायरिंग में कुन्दन को पैर में गोली लगी, जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर घटना में शामिल लवकुश हरीजन निवासी नौडीहा व नागेंद्र सिंह पटेल निवासी मिटियां को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि मेरे मौसा मेरे जरिये कई लोगों को ब्याज पर पैसे दे रखे थे, जिसका ब्याज हर महीने मैं वसूल कर उन्हें दिया करता था। उन्होंने मुझे भी करीब 04 लाख ब्याज पर दे रखे थे, जिसका ब्याज प्रत्येक महीने मैं उन्हें नगद दिया करता था। इस लेन देन का हिसाब किताब उनके द्वारा एक डायरी में अंकित किया गया था। बताया कि जिन्हें भी ब्याज पर पैसा दिया गया था, उनसे ब्लैंक चेक लिया गया था। मुझे इस बारे में जानकारी थी कि उनके पास काफी मात्रा में नगद व जेवरात हैं। उनके द्वारा मेरे जरिये ब्याज पर बांटे गये पैसे उनके पास मौजूद नगद व जेवरात के लालच में आकर मेरी नियत खराब हो गयी। तब मैंने अपने साथियों के साथ साजिश रच कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के कब्जे से सोने वा चांदी के जेवरात कीमत करीब 15 लाख रुपया, 1.39 लाख रुपये नगद, एक रिवाल्बर 32 बोर, जिन्दा कारतूस, एक 315 बोर तमंचा 02 जिन्दा कारतूसमृतक की डायरी, ब्लैंक चेकबुक, पासबुक और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक व आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली में गिरफ्तार तीनाें आरोपियों के खिलाफ अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी / राजेश

   

सम्बंधित खबर