दिल्ली के शिक्षा मंत्री सूद ने फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में भाग लिया
- DSS Admin
- May 24, 2026
नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राष्ट्रमंडल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में भाग लिया।
मंत्री आशीष सूद ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फिट इंडिया अभियान और 'संडे ऑन साइकिल' भारत सरकार की एक अनूठी पहल है। मंत्री सूद ने कहा कि यह पहल फिटनेस, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेल 2030 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने स्वस्थ और ऊर्जावान भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
---------------

