एसपी ने बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार को किया लाइन हाजिर, विभागीय कार्रवाई शुरू
- Admin Admin
- Sep 16, 2025
पश्चिम चम्पारण (बगहा),16सितम्बर(हि.स.)। बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवरिया थाना के थानाध्यक्ष कामेश कुमार को लापरवाही मामले में लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई किया गया है।वही बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार के लाइन हाजिर होने के बाद यह पद रिक्त हो गया।वही चिउटाहाँ थाना के अपर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अनुपम कुमार राय को बथवरिया थाने का कमान सौंपा गया है।
बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पु०अ०नि० कामेश कुमार तत्कालिन थानाध्यक्ष बथवरिया थाना के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी,जिसकी जाँच कराई गयी,जाँच के क्रम में थानाध्यक्ष बथवरिया की लापरवाही प्रकाश में आयी। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पुलिस केन्द्र वापस करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई हैं।उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष बथवरिया का पद रिक्त हो जाने के कारण पु०अ०नि० अनुपम कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष चिउटाहाँ थाना को थानाध्यक्ष बथवरिया के नए थानाध्यक्ष रूप में पदस्थापित किया गया है।हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी



