मोदी सरकार के 12 साल : विश्वास, विकास और जनकल्याण के प्रतीक : डॉ प्रेम कुमार
- DSS Admin
- Jun 17, 2026
नवादा, 17 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में बुधवार कमोदी सरकार के 12 साल : विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विवेक ठाकुर उपस्थित रहे।
गरिमायी उपस्थिति हिसुआ विधायक अनिल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरुणा देवी, कन्हैया रजवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा नेता मुकेश दिनकर , प्रमोद चुन्नू उपस्थित हुए ।
मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें देश की बागडोर सौंपी थी। वर्ष 2019 में जनता ने पहले से भी बड़े जनादेश के साथ उस विश्वास को और अधिक मजबूत किया तथा वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर यह स्पष्ट कर दिया कि देश की जनता विकास, सुशासन, पारदर्शिता और परिणाम आधारित राजनीति को प्राथमिकता देती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक, सामरिक और वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति की है।
विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल एक राजनीतिक कार्यकाल नहीं, बल्कि भारत के नव-निर्माण, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम अध्याय हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को परिवारवाद और तुष्टिकरण से निकालकर विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के केंद्र में स्थापित किया है। आज भारत की विदेश नीति अधिक प्रभावशाली हुई है तथा विश्व मंच पर भारत की बात गंभीरता से सुनी जाती है। जी-20 जैसे वैश्विक आयोजनों की सफल मेजबानी ने भारत की बढ़ती ताकत और नेतृत्व क्षमता को पूरे विश्व के सामने प्रदर्शित किया है।
---------------

