नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन 2026 के पुरुष युगल वर्ग में शानदार शुरुआत करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया के मुह पुत्रा एरवियांस्याह और बागस मौलाना की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 21-19, 21-23, 21-10 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और चार मिनट तक चला।
पहला गेम बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सात्विक और चिराग ने 21-19 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में इंडोनेशियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए 23-21 से मुकाबला अपने नाम किया। हालांकि निर्णायक गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 21-10 से एकतरफा जीत हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
अब प्री-क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की भिड़ंत मलेशिया के ब्रायन जेरेमी गूंटिंग और मुहम्मद हैकाल की जोड़ी से होगी।
---------------

