फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
वैंकूवर, 03 जुलाई (हि.स.)। अल्जीरिया के कप्तान रियाद महरेज़ ने फीफा विश्व कप 2026 से टीम के बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड ने ब्रेल एम्बोलो और डैन एनडोये के गोल की बदौलत अल्जीरिया को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के तुरंत बाद महरेज़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला किया।
सऊदी प्रो लीग क्लब अल-अहली के लिए खेलने वाले 35 वर्षीय महरेज़ ने अल्जीरिया के लिए 113 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 39 गोल किए। फ्रांस के क्लिशी में जन्मे महरेज़ ने वर्ष 2013 में अपने पारिवारिक मूल के आधार पर अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया था।
उन्हें 2016 में अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया था। इसके बाद 2019 में कप्तान के रूप में अल्जीरिया को अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का खिताब भी दिलाया।
विश्वकप 2026 में महरेज़ ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में दो गोल दागे और अपने एक दशक से अधिक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का यादगार समापन किया। अल्जीरिया फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल महरेज़ ने अपने करियर के दौरान टीम के लिए कई यादगार जीत दिलाईं और देश के महान फुटबॉलरों में अपना नाम दर्ज कराया।
---------------

