राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, बोलीं- खिलाड़ी समाज के लिए हैं प्रेरणास्रोत

देहरादून, 11 अगस्त (हि.स.)। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया। मंत्री ने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला और कहा कि निश्चित ही पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है।

खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल के प्रति आज लोगों की सोच में बदलाव आया है। पहले खेल को निम्न स्तर का माना जाता था, लेकिन आज वही खेल उन्हें ख्याति प्रदान कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके लिए और भी बेहतर काम करेगी।

इस दौरान संगरक्षक सिंधु गुप्ता, प्रबंधक दून गर्ल्स स्कूल मोनिषा दत्ता, उपाध्यक्ष उमेश ग्रोवर, सचिव अमिता, सदस्य उमेश त्रिपाठी, पवन भट्ट, प्रिया गुलाटी, आदेश डबराल, हरीश चौधरी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / कमलेश्वर शरण / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर