श्रीनगर हवाई अड्डा प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को रनवे को पूरी तरह बंद करने के प्रस्तावित नोटम को लिया वापस

जुलाई, 4 जुलाई (हि.स.)। श्रीनगर हवाई अड्डा प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को रनवे को पूरी तरह बंद करने के प्रस्तावित नोटिस टू एयरमेन (नोटम) को वापस ले लिया है और घोषणा की है कि इस वर्ष सभी दिनों में उड़ानें जारी रहेंगी।

हवाई अड्डा प्रशासन ने एक्स पर जारी एक परिचालन अपडेट में कहा कि हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद नहीं रहेगा जबकि परिचालन/निगरानी का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। हालांकि रनवे का रात्रिकालीन रखरखाव अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा।

हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि यात्रियों को सूचित किया जाता है कि इस वर्ष श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद नहीं रहेगी। हवाई अड्डे का परिचालन सभी दिनों में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। रनवे के रखरखाव के लिए रात्रिकालीन बंद अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सोमवार और मंगलवार को रनवे को पूरी तरह बंद करने के संबंध में पहले प्रस्तावित नोटम को वापस ले लिया गया है। इसमें आगे कहा गया है कि एयरलाइनें मौजूदा परिचालन समय के अनुसार अपने शेड्यूल को अपडेट करती रहेंगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइनों से अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच कर लें और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें।

---------------

   

सम्बंधित खबर