पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की माता के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

रांची, 4 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की माता के निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मधु कोड़ा की माताजी के निधन की दुखद सूचना से मन दुखित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।

शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, दीपक बंका हेमंत दास आदि शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मां कुनी कोड़ा का गुरुवार की दोपहर निधन हो गया था। वह रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। 80 वर्षीय कुनी कोड़ा लंबे समय से बीमार थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

   

सम्बंधित खबर