भाजपा 6 से 14 तक मनाएगी अम्बेडकर जयंती

नैनीताल, 5 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने छह से 14 अप्रैल तक प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत कर मार्गदर्शन दिया। इस बीच गौतम कैंची धाम में बाबा नीब करौरी व घोड़ाखाल में ग्वेल देवता के दर्शन करने भी पहुंचे।

बैठक में कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए रीना मेहरा को संयोजक, आशीष बजाज व कविता गंगोला को सह संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पेयजल निगम के राज्य मंत्री दिनेश आर्य, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सफाई आयोग के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री दया किशन पोखरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दया बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

   

सम्बंधित खबर