नेपाल में हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

काठमांडू, 12 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र बीरगंज में हनुमान जयंती पर शनिवार को निकाली गई शोभा यात्रा पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। इससे आक्रोशित हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कई वाहनों में आग लगा दी। हालात बिगड़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

बीरगंज में हर बार की तरह इस बार भी हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जैसे ही शोभायात्रा मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंच वैसे ही इस पर पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले सड़क किनारे रहे मस्जिद के ऊपर से यह पथराव किया गया। उसके बाद आसपास के मुस्लिम घरों से भी पथराव किए गए। इसके कारण कुछ देर के लिए वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी।

असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर भी पथराव किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने वहां पर कई राउंड आंशू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बीरगंज के सिटी एसपी गौतम मिश्रा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि शोभा यात्रा के दौरान पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जा रहा है। जिस मस्जिद और घरों के ऊपर से पथराव किए गए हैं पुलिस उसकी घेराबंदी कर वहां मौजूद लोगों को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है। एसपी मिश्रा ने माना कि मुस्लिम क्षेत्रों से शोभायात्रा निकालने के दौरान काफी सतर्कता बरती गई थी बावजूद इसके इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

शोभा यात्रा के संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के महासचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि सामाजिक सद्भाव को बिगड़ने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया पुलिस प्रशासन को अच्छी तरह से पता है कि किस क्षेत्र में किसी मस्जिद और घरों के ऊपर से पथराव किया गया इसलिए तत्काल उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उधर, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य धार्मिक संगठनों ने एक बयान जारी कर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। बयान में कहा गया है कि यदि पुलिस प्रशासन ने पथराव करने वाले मुसलमान को गिरफ्तार नहीं किया तो कल सारा शहर बंद रहेगा।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

   

सम्बंधित खबर