हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी में अब तक पांच हजार से अधिक आवेदन
- DSS Admin
- May 23, 2026
एनईपी-2020 के बाद प्रोफेशनल यूजी कोर्सेज के
प्रति युवाओं का झुकाव बढ़ा
हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर
व अन्य राज्यों से विद्यार्थियों का उमड़ा सैलाब
हिसार, 23 मई (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नियमित कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया
जारी है। दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स
में विद्यार्थियों की रूचि में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। विश्वविद्यालय को शनिवार
सुबह तक 3500 सीटों पर दाखिले के लिए पांच हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जून है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई
ने शनिवार काे बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय को अब तक पोस्टग्रेजुएट कोर्सों
में 1150 से अधिक तथा अंडरग्रेजुएट कोर्सों में 3800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
डिप्लोमा कोर्सों में भी भारी रुझान है। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, जयपुर
तथा अन्य राज्यों के विद्यार्थियों का भी गुजविप्रौवि के प्रति रूझान तेजी से बढ़ा है।
विश्वविद्यालय के कोर्स उद्योगोन्मुखी व रोजगारपरक हैं।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय
का आधारभूत ढांचा विश्वस्तरीय है। अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित है। 360 डिग्री
वर्चुअल टूर से विद्यार्थी घर बैठे ही विश्वविद्यालय के हर विभाग और सुविधा की पूरी
जानकारी के सकते हैं। इंटीग्रेटेड बीए-एमए (भगवद्गीता) कोर्स की कक्षाएं जिओ संस्थान
कुरुक्षेत्र में परमपूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में
लगेंगी।
दाखिलों की अंतिम तिथि एक जून है। प्रवेश से
संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे सीटों की संख्या, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया,
प्रवेश परीक्षा (जहां लागू हो), काउंसलिंग शेड्यूल एवं शुल्क संरचना आदि विश्वविद्यालय
की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस 2026-27 में उपलब्ध है।

