छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

जालौन, 14 अगस्त (हि.स.)। कालपी थाना क्षेत्र के एक गांव में सहायक अध्यापक पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने छात्राओं की मां पहुंची तो शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शहर के एक मोहल्ले का निवासी गांव स्थित विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने दो बालिकाओं के साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने इसकी शिकायत परिजनों से की। जिस पर दोनों बालिकाओं की मां स्कूल पहुंचीं और अध्यापक से विरोध जताया। आरोप लगाया कि इसके बाद अध्यापक ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा / Siyaram Pandey

   

सम्बंधित खबर