सोनीपत: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को किया गया जागरूक

सोनीपत, 8 मार्च (हि.स.)। राजकीय

कन्या महाविद्यालय, मुरथल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला थाना सोनीपत

द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम, डायल 112 ऐप, ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और उनके कानूनी

अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम

पुलिस आयुक्त सोनीपत नाजनीन भसीन के निर्देशन में शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें

महिला थाना सोनीपत की प्रबंधक निरीक्षक कविता और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा

की। छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। प्रबंधक महिला थाना ने बताया

कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सावधानी और सतर्कता के साथ उपयोग करना आवश्यक है। वर्तमान

में साइबर अपराधी सोशल नेटवर्किंग साइट्स, ईमेल, चैट रूम, नकली सॉफ्टवेयर और वेबसाइटों

के माध्यम से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इससे बचने के लिए स्वयं जागरूक रहना और दूसरों

को भी सतर्क करना जरूरी है।

कार्यक्रम

में छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए कई अहम टिप्स दिए गए, जैसे किसी अज्ञात

लिंक पर क्लिक न करना, पासवर्ड को नियमित रूप से बदलते रहना, ओटीपी किसी को साझा न

करना और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखना। इसके अलावा, महिला थाना टीम ने छात्राओं

को महिलाओं के कानूनी अधिकारों जैसे घरेलू हिंसा, खर्चा और समानता के बारे में भी जानकारी

दी। इस अवसर

पर छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, डायल 112 ऐप और ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के

उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अधिकांश छात्राएं

और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर