प्रख्यात वैज्ञानिक परमनाथ भादुड़ी को सुकांत मजूमदार ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 21 अगस्त (हि.स.)। प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर डॉ. परमनाथ भादुड़ी को उनकी जयंती पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बारे में गुरुवार काे सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट किया है।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर डॉ. परमनाथ भादुड़ी को उनकी जयंती पर मेरा सादर नमन। वह कृषि में जैविक उर्वरक राइजोबियम के उपयोग में अग्रणी थे। प्रोफेसर भादुड़ी को एशियाटिक सोसाइटी द्वारा 'पॉल जोहान्स ब्रुहल मेमोरियल मेडल' से सम्मानित किया गया था। उन्होंने रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी ऑफ लंदन के फेलो के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भी विशेष पहचान हासिल की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

   

सम्बंधित खबर