राज्य सरकार के “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम में मंत्री ने चलाई साइकिल
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
हुगली, 07 जून (हि. स.)। राज्य सरकार की पहल “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के तहत रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों की तरह हुगली जिले के श्रीरामपुर में भी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। श्रीरामपुर महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के प्रतिमंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एसडीओ कार्यालय के सामने झंडी दिखाकर साइकिल रैली की शुरुआत की गई। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी और पुनः एसडीओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।
---------------

