जयपुर पुलिस का संडेज ऑन साइकिल अभियान में दिया स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- DSS Admin
- May 24, 2026
जयपुर, 24 मई (हि.स.)। जयपुर पुलिस का रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में' संडेज ऑन साइकिल' अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत प्रदेशव्यापी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधिकारी ,जवानों, सीएलजी सदस्यों सहित आमजन ने योग, जुम्बा, रनिंग और रोप स्किपिंग जैसी अन्य फिटनेस गतिविधियां की। इन गतिविधियों का उद्देश्य पुलिस जवानों एवं आम जनता में स्वास्थ्य प्रति जागरूकता बढ़ाना है। योग कार्यक्रम के उपरान्त साईकिल रैली पुलिस लाइन पुलिस कमिश्ररेट से छोटी चौपड़ होते हुए सांगानेरी गेट से एमआई रोड होते हुए पुलिस लाइन पुलिस कमिश्ररेट जयपुर तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में जयपुर पुलिस कमिश्ररेट की आला पुलिस अधिकारी,पुलिस के जवानों सहित सीएलजी सदस्य एवं आमजन ने भाग लिया।
---------------

