सूरत में भाजपा के युवा माेर्चा नेता की धारदार हथियार से हत्या

सूरत, 18 मई (हि.स.)। गुजरात के सूरत शहर के उधना रोड नंबर-6 क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष जय दलाल की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक जय दलाल, लिंबायत क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के महिला नेत्री जयश्रीबेन दलाल के पुत्र थे। इस

घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार देर रात कुछ लोगों ने जय दलाल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं परिवार में शोक और आक्रंद का माहौल है। मृतक की मां जयश्रीबेन दलाल ने प्रशासन से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

जयश्रीबेन ने बताया कि उनका 21 वर्षीय इकलौता बेटा रात करीब साढ़े आठ बजे किसी मित्र का फोन आने पर घर से निकला था। देर रात उन्हें सूचना मिली कि जय पर हमला हुआ है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब तक परिवार अस्पताल पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि मिलिन चकली, पंकज पाटिल समेत तीन आरोपितों ने मिलकर उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया है। उनका कहना है कि आरोपित हाल ही में प्रिवेंशन ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज एक्ट (पासा) जेल से बाहर आए थे और उन्हें शक था कि जय की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था। इसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपितों की तलाश जारी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर