कैथल: सुरेंद्र शर्मा बड़ौता बने ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष, विक्की शर्मा को बनाया सचिव

भगवान परशुराम मंदिर के बाहर मौजूद नव नियुक्त कार्याकारणी

कैथल, 17 अगस्त (हि.स.)। करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता को ब्राह्मण सभा हरियाणा का प्रधान चुना गया है। शनिवार दोपहर को कैथल की जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान विजयपाल उर्फ विक्की शर्मा की अध्यक्षता में हुई हरियाणा के ब्राह्मण सभा के अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुरेंद्र शर्मा बडौता ने प्रदेश संयोजक जिला ब्राह्मण सभा हिसार के प्रधान राजकुमार भारद्वाज से सलाह मशविरा करके प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें कैथल जिला सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान विजयपाल और विक्की शर्मा को प्रदेश महासचिव व‌ नियुक्त किया गया। कपाल मोचन की जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान संदीप शर्मा, ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास कुरुक्षेत्र के प्रधान श्यामलाल भारद्वाज, जिला ब्राह्मण सभा पंचकूला के प्रधान एमपी शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा फतेहाबाद के प्रधान रामनिवास शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा सिरसा के प्रधान अर्जुन शर्मा, जिला विप्र ब्राह्मण सभा दादरी के प्रधान अजय कौशिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिला ब्राह्मण सभा सोनीपत के प्रधान कुलदीप कौशिक व कैथल के राजकुमार शर्मा को सचिव, जिला ब्राह्मण सभा अंबाला के प्रधान चंद्र मोहन शुक्ला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैथल के ईश्वर पाडला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंच का संचालन सुरेश शर्माने किया।

हरियाणा में ब्राह्मणों की राजनीतिक भागीदारी करेंगे सुनिश्चित

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद‌ सुरेंद्र बड़ौता ने कहा कि उन्हें ब्राह्मण समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। हरियाणा में सभी राजनीतिक पार्टियों में आज तक ब्राह्मण समाज की अनदेखी की है। ब्राह्मण समाज की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वह अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि संगठन को मजबूत बनाने और ब्राह्मण समाज के हकों के लिए वे उनके हाथ मजबूत करें। पूरे ब्राह्मण समाज ने उन पर जो भरोसा जताया है। वह उसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बैठक में ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान महीपाल शर्मा, बीरभान शर्मा करोड़ा, नरेश भारद्वाज, प्रवेश शर्मा, फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के प्रधान बृजमोहन शर्मा, रेवाड़ी के प्रधान डॉक्टर केशव मोदगिल, ब्राह्मण सभा रेवाड़ी के प्रधान तिलक राज शर्मा, राजेश शर्मा आत्रेय करोड़ा मौजूद रहे। ‌

हिन्दुस्थान समाचार / नरेश कुमार भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

   

सम्बंधित खबर