नोएडा, 19 मई (हि.स.)। एलएलबी के छात्र साजन भाटी की 06 मई की देर रात को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित मैनपाल (48 वर्ष ) को आज थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार काे बताया कि यह बदमाश एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि साकीपुर गांव में नाली के कचरे और कूड़ा को हटाने के लेकर हुए विवाद में साजन भाटी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अब तक मंगेश, वीर सिंह, वीरवती आदि को गिरफ्तार किया है।
---------------

