बंद घर से आभूषण समेत अन्य सामग्रियों की चोरी

शिवसागर (असम), 18 मई (हि.स)। शिवसागर जिला शहर मुख्यालय में चोरों का एक दल घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा नगद रुपए लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि बीती रात चोरों का दल शिवसागर के व्यापारी अब्दुल कासिम और अब्दुल बारेक के घर में प्रवेश कर आलमारी तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण के अलावा नगद रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर के लोग अपने रिश्तेदार के यहां शादी की दावत पर गए थे। इसी दौरान यह घटना घटी।

अब्दुल करीम और अब्दुल बारेक ने बताया कि एक साल पहले भी हमारे घर में इस तरह की चोरी की इसी तरह की वारदात हुई थी। घटना के संबंध में स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चोरी की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

   

सम्बंधित खबर