
गुवाहाटी, 27 जून (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने चोरी मामले में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान चोरी के आरोपित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार चोरों की पहचान निपू फाग्सू (27, पाटरकूची), सुमन बसूमतारी (24, उदालगुरी) और मोहम्मद मोहिबुल हक (22, फकीरगंज) के रूप में की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के पास से एक चोरी की एचसीएल लैपटॉप और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।

