‘वसूली’ के आरोप में तृणमूल पंचायत प्रधान राजदीप दे को पांच दिनों की पुलिस हिरासत

हुगली, 17 मई (हि. स.)। जिले के कामारपुकुर ग्राम पंचायत के प्रधान राजदीप दे को कथित “तोलाबाजी” (जबरन वसूली) के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजदीप दे हुगली जिले के धानियाखाली थाना क्षेत्र के इछापुर इलाके में अपने मामा के घर में छिपे हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया।रविवार को आरोपित को आरामबाग महकमा अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने जांच के हित में आरोपित की पुलिस हिरासत की मांग की।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने राजदीप दे को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, मामले को लेकर अब तक सत्तारूढ़ दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर