नकली सोना की नाव के साथ दो शातिर ठग गिरफ्तार

गोसाईंगाँव में पुलिस की कार्रवाई में नकली सोने की नाव के साथ दो लोगों को गिरफ्तार ।

कोकराझार (असम), 19 अक्टूबर (हि.स.)। कोकराझार जिले के गोसाईगांव में पुलिस ने एक अभियान चलाते हुए दो शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। नकली सोने की नाव के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार दोनों ठग 1.5 किग्रा से अधिक से निर्मित नकली सोना की बेचने आए थे। गोसाईगांव में बेचने के लिए आए लखीमपुर के कुरजत अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नकली सोना व्यापारी के सहयोगी अचर उद्दीन शेख को भी गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र के अकोला से आए दो युवक, आशीष राजू चावरे और गौरव गिरीमकर सोना खरीदने आए थे। सोना देने के लिए इन युवकों से 2 लाख 50 हजार रुपये सापकाटा निवासी फिरदौस नामक व्यक्ति ने लिया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस फरार फिरदौस की तलाश में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

   

सम्बंधित खबर