कैप्सूल वाहन की टक्कर से माेटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार, 02 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीती रात कैप्सूल वाहन की टक्कर से माेटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। आज गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौप दिया है। वहीं पलारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष) निवासी खोरसीनाला लवन रोड और गोपी किशन आडिल (25 वर्ष) निवासी ग्राम सोनपुरी के रूप में हुई है। दोनों ही मृतक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पलारी थाना क्षेत्र के संडी स्थित शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।

बुधवार की रात पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोटिया के पास कैप्सूल वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर