गांजा समेत एक तस्कर गिरफ्तार

गांजा समेत एक गिरफ्तार

शगुवाहाटी, 27 जून (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने गांजा की तस्करी मामले में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के लोखरा इलाके से 14 किलोग्राम गांजा समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान अजय महतो (21, लुटुमा) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने गांजा के अलावा एक स्कूटी (एएस-01एफवाई-6279) जब्त किया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।

   

सम्बंधित खबर