युवा दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लें : अधीर कौशिक

हरिद्वार, 25 सितंबर (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ब्राह्मण जागृति संस्था के पूर्व सचिव पंडित संजय शर्मा एवं सुनील प्रजापति के संयोजन में विवेकानंद घाट पर गंगा पूजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

संजय शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुनील प्रजापति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने विचारों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत हमें समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यो से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान पंडित हरिनारायण त्रिपाठी, पंडित संदीप शुक्ला, पंडित आशु शर्मा, कुलदीप शर्मा, विष्णु गौड़, ब्रजमोहन शर्मा, सचिन चौधरी, विनोद कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, देशराज, ठाकुर वीरेंद्र, नितिन कुमार, आदित्य कुमार, गुड्डू, दीपक कुमार, गोविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर