तेंदुए के हमले में चाय श्रमिक घायल

अलीपुरद्वार, 08 अप्रैल (हि. स.)। बिन्नागुड़ी चाय बागान में तेंदुए के हमले में एक चाय श्रमिक घायल हो गया। घायल श्रमिक का नाम पास्कल उरांव है। घायल श्रमिक को बीरपाड़ा राज्य सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से बागान में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, हर दन की तरह सभी श्रमिक मंगलवार को भी बिन्नागुरी चाय बागान में काम कर रहे थे। तभी अचानक बागान में कुछ हलचल दिखा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते एक तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। पास्कल के शोर मचाने से तेंदुआ मौके से फरार हो गया। लेकिन पास्कल गंभीर रूप से घायल हो गए। पास्कल के हाथ और सिर पर तेंदुए के पंजों से जख्म हो गए है। इस घटना को लेकर चाय बागानों में दहशत है। सूचना पाकर घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग के कर्मियों ने स्थिति पर नजर रखे हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर