दोस्तों के साथ नहाते समय तीस्ता नदी में डूबा किशोर

जलपाईगुड़ी, 05 सितंबर (हि. स.)। दोस्तों के साथ नहाते समय शुक्रवार सुबह तीस्ता नदी में एक किशोर डूब गया। घटना क्रांति प्रखंड के चेंगमारी ग्राम पंचायत के तालतला इलाके की है। घटना सामने आते ही बचाव दल ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। लापता किशोर की पहचान रंजन रॉय (16) के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह रंजन अपने तीन दोस्तों अंतर दास, रुद्र सरकार और शुभोजित पाइन के साथ तालतला संलग्न तीस्ता नदी में नहाने गया था। नहाते समय रंजन नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने पहले उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। बाद में सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंचा। सिविल डिफेंस टीम किशोर की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर