आधुनिक जीवन शैली पारिवारिक संस्कार सहअस्तित्व या संघर्ष विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
- Admin Admin
- Mar 01, 2025

अररिया,01 मार्च(हि.स.)।
फारबिसगंज तेरापंथ भवन में शनिवार को आधुनिक जीवन शैली पारिवारिक संस्कार सहअस्तित्व या संघर्ष पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा किया गए।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश पर आधुनिक जीवन शैली पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष पर रखी गई कार्यशाला में तेरापंथ महिला मंडल की युवती बहनों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में उपासिका प्रभा सेठिया और चंचल बैद को नियुक्त किया गया था।
स्थानीय महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता सेठिया ने आई हुई सभी बहनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहां तकनीकी एवं डिजिटल मीडिया चारों तरफ अपनी जड़े फैला रही है,उसमें किस प्रकार अपने संस्कारों को सुरक्षित रखा जाए यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। हमें इस विषय पर गहन चिंतन की आवश्यकता है। ज्योति खटेड़, नीता गोलछा, सुधा बोथरा व सुरभि बोथरा ने इसके सह अस्तित्व को स्वीकारते हुए इसके पक्ष में अपने विचार रखे।वही सपना महनोत और सारिका बैद ने इसके विपक्ष यानि संघर्ष को स्वीकार करते हुए अपने विचार रखे।
निर्णायक मंडल द्वारा सुरभि बोथरा को प्रथम, नीता गोलछा को द्वितीय एवं सपना महनोत को तृतीय स्थान के लिए घोषणा की।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुरभि बोथरा को अब राज्य स्तर पर इस वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार ज्ञापन कल्पना सेठिया ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर