गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में सुनी फरियाद
- Admin Admin
- Jun 18, 2025

गोरखपुर, 18 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में आए हुए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनाई। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से एक-एक कर मुलाकात की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय