चाय बागान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

सिलीगुड़ी, 20 अक्टूबर (हि.स.)। बागडोगरा के कादोपानी चाय बागान से रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम गौरांग कीर्तनिया है। वह मालदा का रहने वाला था। हालांकि मृतक बागडोगरा के प्रमोद नगर में अपने बड़े भाई के घर पर रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रातः भ्रमण में निकले लोगों ने कादोपानी चाय बागान के एक पेड़ में व्यक्ति को फंदे से लटका पाया। इसकी सूचना बागडोगरा थाने की पुलिस को दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि गौरांग ने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं है। शायद उसकी पारिवारिक अशांति हो सकती हैं। बागडोगरा थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर