प्रेमिका के घर से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

कूचबिहार, 16 अगस्त (हि.स.)। एक शादीशुदा युवक का शव कथित तोर पर उसकी प्रेमिका के घर से बरामद हुआ है। हत्या या आत्महत्या को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कूचबिहार के शीतलकुची ब्लॉक के पेटलानेपरा गांव में हुई इस घटना से शुक्रवार को सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम संजीव सरकार है। वह फालाकाटा ब्लॉक के जटेश्वर इलाके का निवासी था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक का शव उसकी प्रेमिका के बिस्तर पर पड़ा था। हालांकि, युवक के प्रेमिका (गृहिणी) ने संजीव के साथ प्रेम संबंध होने से इनकार कर दिया है।

गृहिणी ने कहा कि गुरुवार रात वह अपने पिता के घर से आई और दरवाजा खोला तो उसने संजीव को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक गृहिणी की बातों में असंगतता है। जब दरवाजा बंद था तो युवक बंद कमरे में कैसे आया। क्या संजीव की हत्या की गई या पारिवारिक दबाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

वहीं, मृतक की पत्नी ने कहा कि दूर राज्य में काम करने जाने के दौरान संजीव की मुलाकात पेटलानेपरा गांव की एक गृहिणी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर रोजन बातें होती थी। संजीव बुधवार से लापता था। गुरुवार रात उसका शव उक्त महिला के घर से बरामद हुआ। पत्नी का आरोप है कि संजीव को बुलाकर हत्या की गई है। घटना के बाद शीतलकुची थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार / गंगा

   

सम्बंधित खबर