शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रदेश में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज
- Neha Gupta
- Nov 26, 2025

श्रीनगर, 26 नवंबर । जम्मू-कश्मीर में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही जहाँ कम से कम तापमान शून्य से नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।
कश्मीर मौसम कार्यालय के अनुसार घाटी के कई हिस्सों में तापमान जमावट बिंदू से कईं डिग्री नीचे दर्ज किया गया। बारामूला में शून्य से नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस, पंपोर और अनंतनाग में शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस जबकि शोपियां में शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। मशहूर हिल रिसॉर्ट पहलगाम में शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।ऊँचे इलाकों में हालात और भी खराब हैं ज़ोजिला दर्रे में तापमान शून्य से नीचे 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो इस मौसम के सबसे कम तापमान में से एक है।सेंट्रल और साउथ कश्मीर में भी तापमान जमावट बिंदू से काफ़ी नीचे रहा। बडगाम में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस, बांदीपोरा में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस, अवंतीपोरा में शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस, गांदरबल में शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जम्मू संभाग में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। जम्मू शहर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 0.5 डिग्री सेल्सियस और सांबा में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख में ठंड का प्रकोप सबसे अधिक रहा जहाँ लेह में शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस कारगिल में शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस और नुबरा में शून्य से नीचे 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार गिरावट दिसंबर के आखिर में शुरू होने वाले 40-दिन के चिल्लई कलां के समय से पहले पूरे जम्मू-कश्मीर में ज्यादा सर्द सर्दियों की शुरुआत का संकेत है।



