समिति ने दी डॉ गूनेश्वर झा को श्रद्धांजलि

रांची, 17 अप्रैल (हि.स.)।

बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में रांची विश्वविद्यालय के भूगर्भ शास्त्र के पूर्व प्रो डॉ गूनेश्वर झा की आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर समिति के अध्यक्ष जयंत झा ने कहा कि भूगर्भ शास्त्री प्रो गुणेश्वर झा (84) का लंबी बीमारी के बाद इलाज के क्रम में निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि प्रो झा रांची विवि स्नातकोत्तर भूगर्भशास्त्र विभाग के 27 फरवरी 1982 से 30 जून 2002 तक अध्यक्ष रहे। 26 फरवरी 1941 को जन्मे प्रो झा रांची विवि में युवा प्रोफेसर के रूप में जाने जाते थे। ये रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट और सीनेट के सदस्य भी थे। उन्होंने पटना के साइंस कॉलेज से एमएससी की डिग्री ली थी। और वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा के निकट संबंधी थे। उनके आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण मिथिला समाज में शोक है। डॉ झा को श्रद्धांजलि देनेवालों में समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, देवेंद्र ठाकुर, मुकेश झा शास्त्री, डॉ पंकज राय, उदित नारायण ठाकुर, ज्ञानदेव झा, मृत्युंजय झा, अशोक पांडे, आशु झा सहित अन्य का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर